Loading...
अभी-अभी:

4 वर्षीय बालिका के साथ चाचा ने ही किया दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर

image

Jun 21, 2018

विदिशा जिले के पठारी ग्राम हासमपुर में एक 4 वर्षीय बालिका के साथ हुआ दुष्कर्म ​की वारदात सामने आई है बालिका के मुंहबोले चाचा ने ही बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। बता दें बालिका मैदान में बेहोशी की हालत में ग्राम वासियों को मिली है। डायल हंड्रेड एवं पुलिस की मदद से बालिका को पहले कुरवाई जन चिकित्सालय वहां से गंजबासौदा की जन चिकित्सालय में डायल हंड्रेड की मदद से लाया गया।

इस घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल 4 वर्ष की इस पीड़ित बालिका को गंजबासौदा के राजीव गांधी जन चिकित्सालय द्वारा चिकित्सा सुविधाएं कम होने की वजह से विदिशा के जन चिकित्सालय में रिफर कर दिया गया है।

दरअसल 20 जून दोपहर गांव के बीच मैदान में 4 वर्षीय नादान बालिका खेल रही थी तभी उस पर उस बालिका के मुंहबोले चाचा राम सिंह लोधी की नजर पड़ी, जो नशे में धुत था 45 वर्षीय  राम सिंह लोधी ने बालिका को मैदान में ही बने एक कच्चे कमरे के पास बुला लिया। आरोपी राम सिंह लोधी का बालिका के घर में बेरोकटोक आना जाना था इस कारण बालिका सहज ही राम सिंह लोधी के पास पहुंच गई खराब नियत के चलते राम सिंह ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। इस घटना से बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, पुलिस की मदद से पीड़ित बालिका को पहले कुरवाई के चिकित्सालय ले जाया गया सुविधाओं के अभाव में  बालिका को गंजबासौदा के राजीव गांधी जन चिकित्सालय भेज दिया गया यहां भी सुविधाओं की कमी के चलते हैं बालिका को गंभीर हालत में विदिशा रेफर कर दिया गया है।