Loading...
अभी-अभी:

वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरी, हादसे में 3 की मौत

image

Nov 24, 2017

सतना : चित्रकूट के मानिकपुर में वास्को डि गामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल हादसे के बाद काफी समय तक रेल आलाधिकारी नहीं पहुंचे। कई घंटों के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। चित्रकूट डीएम शिवाकांत के अनुसार हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। ट्रेन वास्को डि गामा से पटना जा रही थी। यूपी में रेल हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इससे पहले भी कई रेल हादसे हुए है।

इस हादसे में वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस के S-3 से S-11 तक के डिब्बे, 2 जनरल कोच और 2 एक्स्ट्रा कोच बेपटरी हुए हैं. हादसे में सभी घायलों को मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। रेल मंत्रालय ने मृतकों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

हेल्पलाइन नंबर

इलाहाबाद- 0532-1072,0532-2408149,2408128, 2407353

मिर्जापुर- 05442-1072,05442-220095, 220096

चुनार- 05443-1072, 05443-222487,222137,290049