Loading...
अभी-अभी:

हम बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बडे मकड जाल में फंसे हुए है : राज्यपाल

image

Jun 19, 2018

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हरित योद्धा व दार्शनिक वंदना शिवा और प्रख्यात पर्यावरणविद् व हरितविकास की प्रबल समर्थक पद्मश्री सुनीता नारायण को वीरांगना सम्मान से विभूषित किया। सोमवार की रात यहाँ ग्वालियर में आयोजित हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले में सुनीता नारायण को वर्ष 2016-17 एवं वंदना शिवा को वर्ष 2017-18 के वीरांगना सम्मान से अलंकृत किया गया। 

राज्यपाल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की सुपुत्री भारतीय दत्त बागची को क्रांतिवीर सम्मान प्रदान किया। साथ ही शहीद रामअवतार लोधी की धर्मपत्नी रचना लोधी को भी बलिदान मेले में सम्मानित किया गया, मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा प्रदत्त वीरांगना सम्मान के रूप में दोनों विभूतियों को दो-दो लाख रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया सहित तीन केबिनेट मंत्री और साहित्यकार श्रीधर पराडकर मौजूद थे। 

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई जैसी देश की वीरांगनाओं के गौरवपूर्ण इतिहास से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलती है। इतिहास बताता है कि पहले की महिलाएं कितनी साहसी, कर्मठ और परिश्रमी थीं। भारत की वीरांगनाओं ने कुरीतियों की परवाह किये बिना देश और समाज के लिए सेवा और संघर्ष किया। वहीं पर्यावरण विद सुनीता नारायण ने इस सम्मान को गर्व की बात बताते हुए कहा कि अभी भी देश में पर्यावरण सुधार के लिए बहुत काम करना बाकी है। उधर दार्शनिक ने कहा कि आज हमाने आसपास प्रदूषण और मिलावट का जहर इतना घुल गया है कि हम बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बडे मकड जाल में फंसे हुए है। जहां हमारी सरकारे भी कई बार उतनी प्रभावी नजर नहीं आती है। जितनी उन्हें होना चाहिए।