Loading...
अभी-अभी:

हम वंदेमातरम नही बोलेंगे क्योंकि शरीयत इसकी इजाजत नही देती : विधायक आरिफ मसूद

image

Feb 27, 2019

मुकेश रॉय : सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील में आयोजित मेव समाज का राष्ट्रीय जलसा कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांगेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ठाकुर विधयक कुणाल चौधरी विधयक आरिफ मसूद और पूर्व विधायक रमेश सससेना अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगवाये। जब संबोधन की बारी भोपाल के विधायक आरिफ मसूद की आई तो माइक संभालते ही आरिफ मसूद ने कहना शुर किया कि भले ही हमारे विधायक ने नारे लगाये होंगे नगर शरीयत हमें इजाजत नहीं देती की हम वंदेमातरम कहें।

आज जब पूरा देश भारतीय सेना के पाकितान पर हमले का जश्न माना रहा है देशभक्ति से सरोबार देश की जनता का बच्चा बच्चा भारत माता की जय ओर वंदेमातरम के जयघोष से पूरा देश गुंजायमान हो रहा है। वही संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुवे विधायक आरिफ मसूद का इस तरह खुलेआम भरी सभा के बीच ये कहना कि हम वंदेमातरम नही बोलेंगे क्योंकि इसकी इजाजत हमे शरीयत नही देती है।