Loading...
अभी-अभी:

पत्नी ने लगाया पति पर केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप

image

Dec 9, 2018

दीपक चौरसिया : पैसों के लेनदेन को लेकर पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने   पत्नी के ऊपर केरोसिन डाल कर जलाने का प्रयास किया। जिसे देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

देवरी पुलिस थाने से करीब आधा किलोमीटर दूर संजय नगर में रहने वाले चंदन सिंह बुंदेला की 30 वर्षीय पत्नी आशा ने अपने मृत्यु पूर्व दिये बयानों में उसने अपने पति पर केरोसिन डाल कर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना करीब शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई लेकिन वह समय से मौके पर नहीं पहुंच सकी। पड़ोसियों की मदद से तुरंत देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। सामुदायिक अस्पताल में मौजूद डॉक्टर रेखा जैन ने बताया कि महिला 95/ से 97% तक जल चुकी है और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

केरोसिन से जली हुई महिला आशा 30 वर्षीय ने इलाज के दौरान बताया कि उसका पति चंदन सिंह 40000 रुपए को लेकर विवाद कर रहा था और स्वयं सल्फास खाने की धमकी दे रहा था तब मैंने कहा कि तुम सल्फास मत खाओ। हमे ही मार दो और उसने  केरोसिन डालकर आग लगा दी। आशा की मां मीना ने बताया कि बताया कि उन्होंने छोटी लड़की की शादी के लिए चंदन सिंह से ₹40000 उधार लिए थे । जिसे वह 1 साल के दौरान वापस करने की बात कह दी थी। लेकिन चंदन सिंह उनकी बेटी आशा से विवाद करने लगे और इसी दौरान दोनो कमरे में चले गए और आशा की आवाज आने पर मैने कमरे में जाकर देखा तो आशा को आग लगी थी।
घटना की जानकारी देते हुए नायाब तहसीलदार नीरज कलासिया ने बताया की महिला के मृत्यु पूर्व बयानों के बाद इलाज के लिये सागर रैफर किया गया।