Loading...
अभी-अभी:

महिला पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाया धमकाने का आरोप

image

Mar 22, 2018

 
हरदा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच अन्दरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन पर वार्ड नं 6 की महिला पार्षद एवं शिक्षा समिति की सभापति अनीता राठौर ने किसी विषय की जानकारी मांगे जाने पर अभद्र भाषा का उपयोग कर धमकाने का आरोप लगाया है।

नगर पालिका वार्ड नं 6 की पार्षद अनीता राठौर का कहना है कि उनके द्वारा आगामी परिषद की बैठक को लेकर सीएमओ दिनेश मिश्रा से जानकारी मांगी थी। जिसको लेकर वे नगर पालिका कार्यालय में सीएमओ के जानकारी देने को लेकर बुलाया था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने उनके राजनीती सिखाने की बात कही और उन्हें और उनके पति को देख लेने की धमकी दी।

पार्षद ने राठौर समाज के सदस्यों के साथ मिलकर भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह पटेल को इस्तीफा सौपा। पार्षद राठौर ने थाने में भी नगर पालिका अध्यक्ष जैन के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

एक ओर सीएम शिवराज पूरे प्रदेश में महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं। वहीं एक महिला जनप्रतिनिधि से नगर पालिका अध्यक्ष की यह कार्यशैली कई सवालिया निशान लगाती है। उधर इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह पटेल का कहना है कि यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है। जिसे बैठकर सुलझा लिया जाएगा। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन का कहना है कि महिला पार्षद के सारे आरोप बेबुनियाद है वे अपने पति के कहने पर इस तरह के आरोप बिना वजह लगा रहे हैं जैन का कहना है कि नगर पालिका परिषद में जगह जगह सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं यदि हमारी पार्षद इस तरह के आरोप लगा रही है तो कैमरे की मदद से साफ किया जा सकता है कि आखिर वे किसके कहने पर इस तरह के आरोप लगा रही है।