Loading...
अभी-अभी:

भोपाल : दिग्गी राजा मैदानी स्तर पर कर रहे धुंआधार प्रचार

image

Apr 24, 2019

शरद बाघेला : भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मैदानी स्तर पर धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि इसी प्रचार के चलते आज दिग्विजय सिंह सूरज नगर की सब्ज़ी मंडी पहुंचे, जहाँ उन्होंने सब्ज़ी मंडी की बार बार हो रही शिफ्टिंग के चलते सब्ज़ी व्यापारियों की पैरवी करने की बात कही है। ये जानकारी दिग्विजय सिंह के मीडिया प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने दी। 

मानक अग्रवाल ने ने ये भी बताया है कि दिग्विजय सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सेंट्रल कार्यालय में बैठक भी की है, जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने की बात कही गई है। वहीं दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी की ओर से प्रमुख प्रतिद्वंदी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव लड़ने के एनआईए कोर्ट केे राहत वाले निर्णय पर मानक अग्रवाल ने कहा है कि हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं।