Loading...
अभी-अभी:

भोपाल के डॉक्टर से बिग बॉस एंट्री के नाम पर 10 लाख की ठगी

image

Aug 4, 2025

भोपाल के डॉक्टर से बिग बॉस एंट्री के नाम पर 10 लाख की ठगी

भोपाल के प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनीत गुप्ता के साथ मुंबई की एक इवेंट कंपनी के डायरेक्टर ने बिग बॉस में एंट्री का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी की। करार के तहत 60 लाख में एंट्री तय हुई थी, जिसमें 10 लाख एडवांस दिए गए। तीन साल बाद भी एंट्री नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

बैकडोर एंट्री का झूठा वादा

डॉ. अभिनीत गुप्ता, जो कोलार रोड पर पॉइजन एंट्री एजिंग स्किन क्लिनिक चलाते हैं, ने बताया कि अक्टूबर 2022 में मुंबई के अंधेरी वेस्ट निवासी करण सिंह उर्फ प्रिंस ने उनसे बिग बॉस में बैकडोर एंट्री का वादा किया। इसके लिए 10 लाख रुपये लिए गए, लेकिन शो में उनकी एंट्री नहीं हुई। दो सीजन बीतने के बाद भी कोई प्रगति नहीं दिखी।

पैसा मांगने पर आरोपी ने तोड़ा संपर्क

डॉ. गुप्ता ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो करण सिंह ने पहले टालमटोल की और फिर फोन और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। जुलाई 2023 तक कई बार संपर्क करने की कोशिश नाकाम रही। आखिरकार, डॉक्टर ने चूना भट्टी थाने में शिकायत दर्ज की।

Harsish sha
Harsish sha

पुलिस ने दर्ज की FIR, मुंबई जाएगी टीम

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने करण सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की। एसआई उदय सिसोदे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम जल्द मुंबई रवाना होगी।

Report By:
Monika