Loading...
अभी-अभी:

भोपाल लोकसभा से विजय हुई सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पहुँची बैरसिया क्षेत्र, जनता को दिया धन्यवाद

image

Jun 1, 2019

लोकसभा चुनाव में भोपाल से अपनी जीत दर्ज कराने के बाद पहली बार साध्वी प्रज्ञा बैरसिया क्षेत्र की जनता का आभार एवं धन्यवाद करने पहुँची। जहां उन्होंने अपना रैली के रूप में विजय जुलूस निकाल कर जनता का आभार माना।

रैली का आयोजन नगर के बस स्टैंड चौराहे से किया गया जो मुख्यमार्गों से होता हुआ बसई स्थित समापन स्थल पहुँचा। जहां सांसद साध्वी ने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद प्रकट कर आभार माना। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं जनता ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर मालाओं से सांसद साध्वी का स्वागत किया। वहीं सांसद साध्वी भी ओपन जीप में सभी का अभिवादन करते हुए हाथ जोड़ते हुए नजर आई।