Loading...
अभी-अभी:

भाजपा ने खंडवा संसदीय सीट से नंदकुमार सिंह को उतारा मैदान में

image

Mar 24, 2019

राजेश निम्भोरकर : खंडवा संसदीय सीट से एक बार पुनः भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह पर विश्वास जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। टिकिट की घोषणा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि खंडवा सीट पर एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा और इस क्षेत्र की जनता नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूरा योगदान देगी।

उन्होंने क्षेत्र में हुए चहुँमुखी विकास और हजारों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर खंडवा संसदीय सीट पर जीत को सुनिश्चियत बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इस क्षेत्र में चहुँमुखी विकास हुआ है। जनता मन बना चुकी है कि सीट पर पुनः भाजपा को विजय बनाना है।