Feb 1, 2018
**सतना।** भाई-बहन के ऱिश्ते के भी अलग ही मायने हैं। आपने भाई और बहन के भावनात्मक रिश्ते के कई किस्से सुने होंगे। ऐसा ही एक वाक्या सतना जिले के रामनगर थाना इलाके मेम सामने आया। कुएं में गिरे भाई को बचाने के लिए बहन ने छलांग लगा दी, जबकि वह तैरना भी नही जानती थी इसके बावजूद भाई को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लाई।बालिका के साहस की सराहना हर कोई कर रहा है, कई जनप्रतिनिधियों ने तो ईनाम की घोषणा भी की है।
**खेलते खेलते गिरा कुएं में...**
दरअसल रामनगर थाना क्षेत्र के पोडिया गांव निवासी लल्लू सिंह का 3 बर्षीय पुत्र अरूण सिंह बाहर खेल रहा था खेलते खेलते दुर्घटनावश घर के नजदीक स्थित कुएं में जा गिरा अरूण को कुएं में गिरता देख घर के दरवाजे पर खड़ी 14 वर्षीय बड़ी बहन पूजा दौड़ती हुई आई और तैरना न जानते हुए भी भाई की जान बचाने कुएं में छलांग लगा दी, कुए में पानी कम था, कीचड ज्यादा था, जिसके कारण कूदने से पूजा को चोट आईं, इस बीच परिवार के सदस्य व गांव के लोग एकत्र हो गए पूजा और अरूण को निकालने के लिए रस्सी डाली। घायल होने के बाद भी पूजा ने अपने भाई को गोद में उठाया और रस्सी का सहारा लेकर कुए में बने पत्थर को पकड़कर ऊपर तक आई।
**की जा रही है प्रशंसा...**
कुएं से बाहर आने तक पूजा की तबियत खराब हो चुकी थी, आनन फानन में पूजा और अरूण को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है, घटना की जानकारी लगते ही जान जोखिम में डालकर भाई की जान बचाने वाली पूजा की साहस की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। जनप्रतिनिधियो ने भी साहसी पूजा को सम्मानित करने की घोषणा की है।