Loading...
अभी-अभी:

बुरहानपुर : वार्डों में जलसमस्या होने से भाजपा व कांग्रेस पार्षदों की बढ़ीं मुश्किलें

image

Apr 19, 2019

राजेश निम्भोरकर : बुरहानपुर में जलसंकट गहरा चुका है अधिकांश वार्डों में आम लोगों को पानी के लिए त्राहि त्राहि करना पड़ रहा है। रोजमर्रा का कामकाज छोड़ लोगों को पानी की जुगाड़ में लगना पड़ रहा है। जिस कारण अब लोगो में आक्रोश पनपने लगा है। जिसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिल रहा है।

माना जा रहा है कि वार्डों में जलसमस्या होने से भाजपा कांग्रेस पार्षदों की मुश्किलें बढ़ गई है। अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वार्डों में प्रचार करने के लिए पार्षद हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं। क्योंकि पार्षदों को भी मालुम है कि प्रचार के दौरान जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। वहीं लोगों का भी कहना है कि जलसमस्या का हम लोगों को ही सामना करना पड़ रहा है। जवाबदार नदारद हो गए है। लोकसभा के लिए प्रचार करने आने वाले सभी नेताओं का विरोध किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर जलसंकट के निराकरण की बात करने की बजाय भाजपा कांग्रेस के पार्षद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर अपनी जवाबदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है।