Loading...
अभी-अभी:

चंदेरी में बीती रात एक महिला की गोली मारकर हत्या, महिला के पति पर लगे हत्या के आरोप

image

May 25, 2019

मनीष नरवरिया : अशोकनगर जिले के चंदेरी थाने के अंतर्गत बीती रात एक महिला की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के मायके पक्ष ने महिला के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है, साथ ही मृतक महिला के पति ने अज्ञात व्यक्ति पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

एफएसएल टीम की कर रही मामले की जांच
हालांकि पुलिस ने पूरे मामले को जाँच में ले लिया है जिसकी जाँच एफ एस एल टीम ने शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है की चंदेरी थाना अंतर्गत ग्राम गोरा कला में आज रात को लीला बाई लोधी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीणों में दशहत का माहौल बन गया। जब महिला के पति प्रशन्न लोधी ने आवाज सुनकर देखा तो पत्नी लीला बाई की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और आरोपी फरार हो चुका था। 

मृतक महिला के पति पर पिता ने लगाए आरोप
वहीं मृतक महिला के पिता ने महिला के पति पर ही गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के पिता ने बताया की कुछ महीने पहले भी ससुराल पक्ष बालो ने मेरी बेटी लीला बाई को कीटनाशक दवा पिला कर मारने की कोशिश भी की थी लेकिन जैसे तैसे बचा लिया लिया गया था। परन्तु इस बार गोली मारकर हत्या कर दी है। लेकिन मृतक महिला के पति ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी है और जब गोली लगी थी तो में उस समय सोया हुआ था। मुझे आवाज लगी तो देखा मेरी पत्नी को गोली लगी हुई थी और तुरंत चंदेरी की सामुदायिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन हम बचा नहीं पाए। महिला की ग्राम गोरा कला में 12 साल पहले प्रशन्न नाम के युवक से शादी हुई थी। जिसके दो पुत्र और एक पुत्री भी है। एफएसएल टीम के जाँच अधिकारी ने बताया  की उक्त महिला को 315 बंदूक की गोली लगी है और जाँच की जा रही है।

एसडीओपी के मुताबिक
चन्देरी एसडीओपी ने बताया कि आज रात 12 बजे 100 डायल को सूचना मिली थी उसके अनुसार हमारी पूरी टीम घटना स्थल पहुचीं जहाँ देखा तो घटना सत्य पाई गई। महिला को चन्देरी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया लेकिन महिला को डॉक्टरों ने मृत बता दिया गया। इसमें क्या कारण है सभी बिन्दुओ की जांच की जा रही है ज्यादतर पारिवारिक कारण सामने निकलकर आ रहे है।