Loading...
अभी-अभी:

मुख्यमंत्री कमलनाथ का बालाघाट दौरा, वारासिवनी में आम सभा को किया सम्बोधित

image

Apr 17, 2019

राज बिसेन : कमलनाथ ने आज बालाघाट के वारासिवनी में आम सभा को सम्बोधित किया और बालाघाट-सिवनी लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मधुभगत के लिए वोट मांगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच पर विस उपाध्यक्ष हिना कांवरे, खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

आगामी 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बालाघाट में किसी राजनैतिक दल की यह बड़ी सभा थी जिसमें कोई स्टार प्रचारक आये। चुनावी सभा में कमलनाथ ने कांग्रेसी प्रत्याशी मधुभगत के लिए प्रचार प्रसार किया और आम सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने भाजपा पर जम कर निशाना साधा और कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने पेंट और पैजामा पहनना नहीं सीखा तब जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी ने इंडियन एयर फोर्स, नेवी तथा अन्य संस्थानों की स्थापना की थी। हमने 100 दिन में किसानो का कर्ज माफ किया और लोकसभा चुनाव के बाद जो किसानों का कर्ज माफ नही हुआ है। उन सबका कर्ज 2 लाख तक का माफ होगा। 

वहीं उन्होंने कहा था कि 100 दिन पहले भाजपा ने हमें ऐसा प्रदेश दिया था जिसमें बलात्कार हो किसानों की आत्महत्या हो या फिर भ्रष्टाचार हो सब में अव्वल था। ऐसे प्रदेश को 100 दिन पहले हमें सौंपा गया था जिसे हमने सुधार किया है। हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां थी जिसका हमने इन 100 दिनों में सामना किया है। कमलनाथ ने मधु भगत की सराहना करते हुए कहा ये सर्वोत्तम प्रत्याशी है जिसे अधिक से अधिक वोट देकर दिल्ली भेजना है।