Loading...
अभी-अभी:

जैसे ही साध्वी के नाम की घोषणा हुई, ​कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

image

Apr 24, 2019

शरद बाघेला : प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन के दौरान कांग्रेस पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है। बता दें कि एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के वचनों पर तंज कसा है, तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी बताया है। 

कांग्रेस के पैरों तले खिसकी जमीन
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा ठाकुर को अपनी गुरु बहन बताया कहा कि जैसे ही साध्वी के नाम की घोषणा हुई कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं बैरसिया के ईंटखेड़ी में दिग्विजय के मंच पर एक नौजवान द्वारा मोदी सरकार की प्रशंसा करने वाले मामले पर कहा कि जिस तरह दिग्विजय सिंह ने उस युवक को मंच से धक्के मारकर नीचे उतारा ठीक उसी तरह प्रदेश की जनता भी धक्के मारकर नीचे उतार देगी।

अब अन्याय का अंत होगा
शिवराज सिंह ने दिग्विजय के खिलाफ 2003 में चुनाव में खड़ी हुई उमा भारती का जिक्र भी छेड़ा और कहा कि उमा जी 2003 में आई तो कांग्रेस को खीर में काजू-किसमिस की तरह भी सीट नहीं मिली। इसी तरह एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने सामने साध्वी मैदान में है। अब अन्याय का अंत होगा। इधर राकेश सिंह ने कहा कि चुनाव का समय आता है तो दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता भगवा के आगे सिर टिकाते नज़र आते हैं।