Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की शमशाबाद में बैठक, लोस चुनावों की रणनीति तैयार

image

Apr 12, 2019

चैन सिंह : शमशाबाद में कांग्रेस ने आज अपने कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों को बताने की बात की गई वहीं कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया और भारतीय जनता पार्टी के झूठ को उजागर कर जनता को बताने की बात कही और शमशाबाद विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा लीड कोंग्रेस को मिले और सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर काम करे।

नेताओ और कार्यकर्ताओं का झलका दर्द
बैठक के दौरान कई कार्यकर्ता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार हमारी है लेकिन न पटवारी सुनता न टी.आई, न तहसीलदार। हम लोगों के काम कैसे करायें। 

भाजपा अपने प्रत्याशी तक घोषित नही कर पा रही 

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. मेहताप सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव मैं इसी गुटबाजी के चलते मेरी बहु को हार का सामना करना पड़ा। हमें हरवा के अब एकता की बात कर रहे हो। वहीं विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने भाजपा के टिकिट घोषित नहीं होने पर चुटकी ली और कहा कि भाजपा अपने प्रत्याशी तक घोषित नही कर पा रही है।