Loading...
अभी-अभी:

डबरा में ट्रिपल मर्डर केस का मामला, एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई हत्या

image

Mar 22, 2019

सतीश दुबे : नगर की दीदार कॉलोनी में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की जानकारी लगी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और एफएसएल टीम को मौके पर पहुंची और हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया हत्या मृतक ब्रजमोहन द्वारा करना लग रहा है क्योंकि मां बेटी की हत्या सरिए से सिर पर वार कर की गई है तो ब्रजमोहन अंदर के कमरे में फांसी पर झूलता मिला हत्या किन कारणों के चलते हुई है। 

यह अभी स्पष्ट नहीं है फिर भी ग्रह कलेश के चलते हत्या होना बताया जा रहा है। वही म्रतक ब्रजमोहन द्ववारा फाँसी के फंदे पर झूलने से पहले दीवाल पर कुछ लिखा गया है। जो अभी स्पस्ट रूप से समझपना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है। ओर जांच में जुट गई है।

नगर की दीदार कॉलोनी में ब्रजमोहन गोस्वामी अपनी पत्नी सुधा गोस्वामी और 22 वर्षीय लड़की प्रगति के साथ निवास करता था पड़ोस में ही उसके पिता निवास करते थे आज सुबह पिता सब्जी देने घर पहुंचे तो घर अंदर से बंद था तो उन्होंने मोहल्ले वालों की सहायता से घर का ताला तोड़ा और अंदर गए तो देखा मां बेटी बाहर वाले कमरे में लहूलुहान पड़ी थी ब्रजमोहन अंदर वाले कमरे में फांसी पर झूल रहा था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची तो छानबीन में हत्या में प्रयोग किया गया सरिया कमरे में से बरामद कर लिया गया मौके पर पहुंची। 

एफएसएल टीम ने भी हर एंगल से घटनास्थल की जांच की पुलिस का कहना है कि हत्या बृजमोहन ने की है और बाद में स्वयं फांसी पर झूल गया मृतका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी और उसकी 20 वर्षीय लड़की प्रगति का विवाह 17 अप्रैल को होना था ब्रजमोहन के बारे में बताया जा रहा है कि वह टीवी मकैनिक था और नशे का आदी था दोनों के बीच रोज विवाद होता था आज की घटना भी इसी विवाद की परिणीति मानी जा रही है फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं की तफ्तीश में जुट गई है पर कॉलोनी में एक साथ तीन हत्याओं से माहौल गमगीन हो गया है।