Loading...
अभी-अभी:

दमोह का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

image

Jun 3, 2019

प्रशांत चौरसिया : नौतपा के दौरान दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में लगातार ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे हालात में आगामी दिनों में और भी अधिक तापमान दर्ज होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार को दमोह का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो शनिवार के  मुकाबले ज्यादा था। मौसम विज्ञानी की मानें तो आगामी दिनों में यह तापमान और भी ज्यादा तेज होकर लोगों को हलकान करेगा।

दमोह के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में नौतपा के दिन विशेष रूप से तापमान पर लोगों की नजर रहती है, और यह तापमान जैसे ही शाम को दर्ज करने के बाद बोर्ड पर लिखा जाता है। वैसे ही लोगों के होश फाख्ता हो जाते हैं। क्योंकि दमोह का तापमान बीते कुछ सालों से लगातार ही अपने तल्ख तेवर से लोगों का जीना मुहाल किए हुए हैं। नौतपा के पहले एवं नौतपा के दौरान तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। शनिवार को जहां दमोह का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही रविवार को दमोह का तापमान फिर से बढ़कर 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद होने वाली चिपचिपी गर्मी में तापमान के 48 डिग्री तक पहुंचने के आसार बने हुए हैं। आसमान पर छाए बादलों के बाद भी तापमान में कोई कमी नहीं आ रही। ना तो बारिश हो रही है और ना ही अभी लोगों को किसी भी प्रकार से राहत की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को अभी इस जून माह में भी गर्मी से हलकान होना पड़ सकता है।