Loading...
अभी-अभी:

मोदी सरकार जनता पर लगातार डाका डाल रही है : दिनेश गिरवाल

image

Apr 19, 2019

त्रिलोक राठौर : कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी दिनेश गिरवाल लगातार जिले में जनसंपर्क कर रहे हैं कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं इसी कड़ी में लोकसभा प्रत्याशी दिनेश गिरवाल धरमपुरी पहुंचे जहां पर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

बता दें इस अवसर पर दिनेश गिरवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप की ताकत की बदौलत ही यह चुनाव जीता जाएगा। मीडिया से चर्चा के दौरान गिरवाल ने कहा कि मोदी सरकार चौकीदार की बात कर रही है। प्रदेश की जनता पर लगातार डाका डाल रही है। महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है देश की सीमाओं पर भी आतंकी हमले बढ़ते जा रहे हैं। मोदी सरकार ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की है इन्हीं मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और कार्यकर्ताओं की ताकत के बदौलत लाखों मतों से लोकसभा चुनाव जीतेंगे।