Loading...
अभी-अभी:

किसानों के ऊपर बरसा कुदरत का कहर, खेत खलिहानों में खड़ी फसल तबाह

image

Apr 17, 2019

गणेश विश्वकर्मा : अचानक बदलते मौसम से कल रात रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से किसानों को काफी ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। किसानों की खड़ी फसल और खलियान में कटी हुई रखी फसल पर ज्यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने बताया कि ज्यादा बारिश हो जाने की वजह से फसलों में लगभग 40 से 50 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। 

बता दें कि किसानों की मेहनत पर कुदरत का कहर बरस गया है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। एक तरफ किसान कर्ज से परेशान है तो दूसरी तरफ कुदरत की मार से। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। बदलते मौसम से प्रदेश के किसानों पर आफत की बारिश से की फसलों को बर्बाद कर दिया है। वहीं किसानों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा किसानों को विधानसभा से लेकर लोकसभा तक मुद्दा बनाया जाता है, लेकिन मदद के नाम पर सिर्फ और सिर्फ दिखावा किया जाता है।

हाल ही में अभी विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी की बात की गई थी। लेकिन हम किसानों का अभी तक कर्ज माफ नहीं किया गया है और आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है। इसलिए हम किसानों की राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध है कि लोकसभा चुनाव में किसानों को राजनीति का मुद्दा ना बनाया जाए। जो वादे किए जाएं उनको निभाया भी जाए।