Loading...
अभी-अभी:

भाजपा-कांग्रेस को वोट न देते हुए करेंगे चुनाव का बहिष्कारः किसान

image

Feb 3, 2018

**होशंगाबाद**। जिले की सिवनी मालवा तहसील में टेल क्षेत्र में नहर का पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों के द्वारा भूख हड़ताल जारी है। साथ ही किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं किसान अब राजनीतिक पार्टी को भी कोस रहे हैं। **बहिष्कार कर विरोध जताया जाएगा...** पीडि़त किसानों ने शपथ ली है, कि हमें यदि नहर का पानी नहीं मिलता है, तो हम न भाजपा को वोट करेंगे और न ही कांग्रेस को। चुनाव का बहिष्कार कर विरोध जताया जाएगा और अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। **किसानों को केवल वोट के लिए याद करते हैं...** किसानों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों का अधिकारियों पर दबाब नहीं होने के चलते हमारे खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है, किसानों ने ये भी आरोप लगाया कि वे केवल किसानों को वोट के लिए याद करते हैं, उसके बाद भूल जाते है। टेल क्षेत्र के किसान निरखी, जीरावेर, चौतलाए सहित अन्य क्षेत्र में नहर पानी पहुंचाने की मांग को लेकर गुरूवार के दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन 48 घंटे के बाद भी अभी तक शासन-प्रशासन टेल क्षेत्र में नहर का पानी पहुंचाने में असमर्थ है। किसानों का कहना है कि जब तक हमे पानी नही मिलेगा हम बैठे रहेंगे। **ये किसान बैठे भूख हड़ताल पर...** भूख हड़ताल पर बैठे किसान रामकृष्ण पटवारे, विवेक गुर्जर, संजय खोदरे, नीरज मुकाती एंव पवन खोदरे ने बताया कि जब तक पानी हमारे खेतों में नहीं पहुंचेगा चाहे कुछ भी हो जाए हम भूख हड़ताल जारी रखेगें।