Loading...
अभी-अभी:

कमलनाथ सरकार की ईंट से ईंट बजाएंगे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

image

May 7, 2019

मुकेश रॉय : सीहोर के श्यामपुर में आयोजित   भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के पक्ष में पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

कमलनाथ सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे
इस मौके पर उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ तो वह कमलनाथ सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। 

यह चुनाव अधर्म पर धर्म की विजय का चुनाव है
बता दें कि साध्वी प्रज्ञा भारती अपने संबोधन में अपने साथ हुए अमानवीय बर्ताव का जिक्र किया। इसीलिए यह चुनाव अधर्म पर धर्म की विजय का चुनाव है। स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उन्हें आदतन अपराधी कहे जाने के मामले में  कहा कि यह भाषा उनके चरित्र का भान कराती है।