Loading...
अभी-अभी:

होली दहन पर नजर आई बुंदेलखंडी संस्कृति, बुंदेलखंडी रीति रिवाजों के अनुसार हुआ होलिका दहन

image

Mar 21, 2019

विजय श्रीवास्तव : दमोह जिला बुंदेलखंड का अभिन्न हिस्सा है और यहां पर होली का पर्व उन्हीं पुरानी रीतियों पर मनाया जाता है जो बुंदेलखंड में प्रचलित है आज होलिका दहन पर दमोह में बुंदेलखंडी रीति रिवाजों के अनुसार होलिका दहन किया गया साथ ही महिलाओं ने बुंदेलखंडी होली के गीत गाकर इस पर्व को मनाया।

बुंदेलखंड क्षेत्र में समाहित दमोह जिले में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है आज होलिका दहन पर जहां सभी ने इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया वही बुंदेलखंडी गीत गाकर पुरानी यादों को ताजा किया। बुंदेलखंडी परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए आज भी लोगों के मन में उत्सुकता है साथ ही वह इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, भले ही वो कोई भी धर्म या संप्रदाय को मानने वाले हो लेकिन उनके मन में आज भी हिंदू पर्व का वही महत्व हैं जो उनके स्वयं के धर्म में मनाए जाने वाले पर्व का होता है।