Loading...
अभी-अभी:

खनिज माफियाओं के हौसले इतने बुलंद कि अवैध बालू व गिट्टी भंडरण करने से प्रशासन भी नहीं रोक सकता

image

Mar 21, 2019

वरूण शर्मा : मध्यप्रदेश का सतना जिला खनिज संप्रदा में अव्वल माना जाता है। यहाॅ खनिज माफियाओं के इतने हौसले बुलंद है कि शासकीय जमीन पर अवैध बालू व गिट्टी भंडरण करने से कोई नही रोक सकता। जब इस इसकी भनक प्रशासन को लगी तो प्रशासन के कान खडे हो गए। मौके पर जाकर राजस्व, खनिज विभाग ने बडी कार्यवाही की है। 

प्रशासन ने मझगवां, बिरसिंहपुर और सभापुर में बालू- गिट्टी के अवैध भडारण पर कार्यवाही की है। सतना कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ओमनारायण सिंह ने शासकीय जमीन पर अवैध रूप से भंडारित लगभग पचासो ट्रक बालू एवं गिट्टी को जब्त कर लिया है। इस कार्यवाही से ख्निज माफियाओं में हडकम्प मचा हुआ है।