Loading...
अभी-अभी:

नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश शुरू

image

Aug 17, 2018

संदीप मिश्रा : बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाया और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए, पूरी घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की बताई  जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर आरोपी की तालश शुरू कर दी है।

एरोड्रम पुलिस ने बताया कि तिरुमाला टॉवर में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित सुनील तंवर, राजा सांखला, निखिल यादव उर्फ जान और लाखन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवादों के कारण वह दामोदरनगर में रहने आई थी। पति की गैरमौजूदगी में सुनील तंवर आया और आपत्तिजनक अवस्था में फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर सुनील दुष्कर्म करने लगा। करीब 4 महीने पूर्व महिला को 1 लाख रुपए की जरूरत पड़ी। उसने पति के दोस्त कपिल शर्मा को कॉल किया। उसने लाखन से मिलवाया। एक दिन लाखन घर आया और रुपए देने का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता ने रुपए के लिए कॉल किया तो लाखन दोबारा घर आया और धमकाकर दुष्कर्म कर भाग गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया करीब ढाई महीने पूर्व सुनील दोस्त राजा सांखला और निखिल यादव के साथ आया और कहा उसको इंसाफ दिलाने में मदद करेंगे। उन्होंने नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिलाया और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता ने सुनील को कॉल किया तो उसने  भी मोके का फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ  दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।फिलाहल पुलिस ने पीड़िता के बायनो के आधार पर प्रकरण दर्ज कर चारो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।