Loading...
अभी-अभी:

तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में, 5 लोगों को किया जख्मी

image

Jan 27, 2018

**बुरहानपुर।** बुरहानपुर शहर से 10 किलोमीटर दूर जैनाबाद सारोला मार्ग पर इन दिनों तेंदुए के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं, बताया जा रहा है कि अभी तक तेंदुए जंगलों में ही रहते थे, लेकिन अब उन्होंने आबादी का रुख कर लिया है। आबादी क्षेत्र में तेंदुए के आने से अब ये आदमखोर हो चुके हैं, और अब तेंदुए जानवरों के साथ इंसानों को अपना शिकार बनाने के लिए हमला कर रहे हैं। **वन विभाग अमला पहुंचा मुआयना करने...** कल रात करीब 7 बजे तेंदुए ने 5 लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया। हमले में सभी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं, इतना ही नहीं तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की पूरी नाक ही चेहरे से गायब हो गई है, तो एक कुत्ते की मौत हो चुकी है। घायल लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, वहीं दूसरी ओर तेंदुए के हमले की जानकारी लगते ही डीएफओ नाहर सिंह वन विभाग अमले के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना करने पहुंचे, जहां पर जगह जगह तेंदुए के पैरों के निशान भी नजर आए हैं। **ट्रैकिंग कैमरे लगाए जा रहे...** तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग का अमला पिंजरे लगाने के साथ ट्रैकिंग कैमरे लगा रही है, हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है, कि इस क्षेत्र में लोगों पर हमला करने वाले तेंदुओं की संख्या कितनी है। तेंदुए के ख़ौफ़ से ग्रामीण दहशत में है, और घरों से निकलने से भी घबरा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व वन विभाग के अमले ने इसी क्षेत्र से एक तेंदुए को पकड़कर ओंकारेश्वर के जंगल मे छुड़वाया था।