Loading...
अभी-अभी:

इंदौर में नाराज आप कार्यकर्ताओं ने की मनीष सिसोदिया से झूमाझटकी

image

Dec 1, 2017

इंदौर। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज जब पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने संतोष सभागृह पहुंचे तो पार्टी से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने कार से निकलते ही उन्हें घेर लिया। नाराज कार्यकर्ता उनसं झूमाझटकी करने लगे, हंगामा बढ़ता देख पुलिस और अन्य कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को जैसे तैसे सभागृह के अंदर तक पहुंचाया यह नाराज कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ता थे, जिन्हें कुछ समय पहले पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया था। 

इस विषय पर श्री सिसोदिया ने कहा की यह हरकत भाजपा व कांग्रेस पार्टी की है, जो इससं पहले भी ऐसी हरकते कर चुकी है। हकीकत यह है कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए घबराई हुई है।

निष्काषित कार्यकर्ता सतीश शर्मा ने बताया कि हम लोगों ने शुरुआत से कई आंदोलन कर पार्टी को प्रदेश में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के कुछ कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते हैं। हम यहां बात करने पहुंचे थे, कुछ समय पहले पांच कार्यकर्ताओं को निष्काषित कर दिया गया, जिन्हें दोबारा पार्टी में शामिल करने की बात हम रखने आए थे।

हंगामे के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व मनीष सिसोदिया पत्रकारों से चर्चा के दौरान भी अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए बिना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ दी और मंच पर चले गए।