Loading...
अभी-अभी:

जमीनी विवाद के चलते आधा दर्जन लोगों ने युवक को घेरकर मारी गोली

image

Oct 19, 2018

विनोद शर्मा : ग्वालियर में रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे एक युवक को आधा दर्जन के करीब लोगो ने घेरकर गोली मारी दी। यंहा वारदात रमउआ गांव के एक ढाबे के पास हुई है। जिसके बाद आरोपी युवक को गोली मारकर फरार हो गए। गोली मारने का कारण पुराना जमीनी विवाद होना बताया जा रहा है। वही घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। वही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

 दअरसल गुरुवार को डबरा निवासी हरवेंद्र सिंह ढिल्लन अपने कुछ साथियों के साथ ग्वालियर आया हुआ था। क्योंकि हरवेंद्र सिंह बुआ के घर नाती का जन्म हुआ था। उन्हें बधाई देकर हरवेंद्र सिंह वापस घर लौट रहा था। रमउआ गांव पर सरदार के एक ढाबे पर यंहा खाना खाने के लिए रुके। उस दौरान मन्नू और जीते अपने कुछ साथियों के साथ आया और आते ही उन्होंने घेरकर हरवेंद्र पर गोलिया चलाना शुरू कर दी। जो हरवेंद्र के दो गोली पेट और एक पैर में जा लगी और गोलिया चलाकर सभी आरोपी वह से भाग निकले। गोलियो की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुच गई। जंहा हरवेंद्र सिंह को घायल हालत में जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही घायल हरवेंद्र सिंह ने बताया कि मन्नू और जीते से डबरा में जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। उसी को लेकर उन्होंने गोलिया मारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।