Loading...
अभी-अभी:

भारतीय मजदूर संघ का 63वां स्थापना दिवस

image

Jul 24, 2018

अनिल डेहारिया : भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ और नगरपालिका कर्मचारियों ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया। भारतीय मजदूर संघ के 63 वे स्थापना दिवस पर संगीतालय भवन परासिया में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ द्वारा और नगर पालिका कार्यालय परासिया में नपा कर्मचारियों द्वारा अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। 

संगीतालय भवन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री राकेश चतुर्वेदी, अतिथि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के उपाध्यक्ष सुधीर धुडे और कार्यक्रम अध्यक्ष बीएसएनएल के रूप अमृत पारस सहित पेंच कन्हान क्षेत्र के सभी शाखा अध्यक्ष शामिल रहे हैं। 

वहीं नगर पालिका कार्यालय प्रांगण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर लाल रावत नगरपालिका अध्यक्ष गीता यादव एवं सीएमओ डीपी खण्डलेकर सहित नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।