Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस ने वचन पत्र में शामिल किया है कि आर एस एस की शाखा नही लगने देंगे : प्रभात झा

image

Nov 11, 2018

सचिन राठौड़ : 15 नवम्बर को बड़वानी आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेने बड़वानी पंहुचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र में शामिल किया है कि आर एस एस की शाखा नही लगने देंगे इस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नेहरू थक गए इंदिरा ने आपात काल लगाया तब भी शाखा बन्द नही हुई। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा 15 नवम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने आज बड़वानी आये थे जंहा भाजपा कार्यालय पर पत्रकारो से रूबरू होते हुवे कांग्रेस पर कटाक्ष किया झा ने कांग्रेस के वचन पत्र को आड़े हाथो लेते हुवे कहा के इसमें एक बिंदु हे आर एस एस की शाखा नही लगने दी जायेगी जिसपर प्रभात झा ने कहा के 48 में नेहरू थक गए थे इंदिरा गांधी ने भी आपात काल लगाया था तब भी शाखा बन्द नही हुई तो अब क्या बंद करेंगे।

वहीं कांग्रेस को राज महाराजा की पार्टी बताकर सीएम को जनता का वास्तविक सेवक बताया झा ने दिग्विजय सिंह के बयान के भाजपा मुझसे डरती हे में सीएम से डेबिट को तैयार हु लेकिन वे करना नही चाहते इस पर झा ने कहा के भाजपा डरती हे तभी तो 15 सालो से सरकार में दिग्विजय से तो कांग्रेस भी डरती हे साथ ही सीएम के साले संजय सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की बात पर कहा के सीएम को बधाई देना चाहिए क्यों के उन्होंने परिवार नही पार्टी को महत्त्व दिया इसलिए संजय सिंह कांग्रेस में गए  साथ ही टिकिट वितरण में संघ के सर्वे को दरकिनार करने के सवाल पर झा जवाब टालते हुवे भड़क कर बोले के बैठक में हम थे या आप।