Loading...
अभी-अभी:

साध्वी प्रज्ञा की बढ़ीं मुश्किलें, भोपाल कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस किया जारी

image

Apr 21, 2019

दुर्गेश गुप्ता : भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हेमंत करकरे पर विवादित बयान देने पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया था और जिला कलेक्टर से प्रतिवेदन मांगा था।

बता दें कि कल भोपाल कलेक्टर ने साध्वी प्रज्ञा को कारण बताओं नोटिस जारी किया था और 24 घंटे के अन्दर जवाब तलब करने का समय दिया है। मुख्यचुनाव पदाधिकारी वी एल कांताराव ने बताया कि हमने कलेक्टर को इस मामले पर जाँच करने के आदेश दिए थे। वहीं आज भोपाल कलेक्टर ने साध्वी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसके जवाब तलब के लिए साध्वी प्रज्ञा को 24 घंटे का समय दिया गया है जवाब आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।