Loading...
अभी-अभी:

मैं मन की बात नहीं दिल की बात करूंगाः शत्रुघ्न सिन्हा

image

Feb 5, 2018

**नरसिंहपुर**। जिले में पिछले 4 दिनों से चल रहे किसानों के आंदोलन में आज शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना समर्थन दिया है। आपको बता दें कि किसानों का आंदोलन पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में चल रहा था। किसानों की मांग थी कि गन्ने के मूल्य बढ़ाएं जाएं और एनटीपीसी के पीड़ित किसानों को स्थाई रोजगार दिया जाए। **किसानों की आवाज से आवाज मिलाई...** इन मांगों को लेकर नरसिंहपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले 4 दिनों से धरना जारी था। आज इसी धरने में भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने किसानों की आवाज से आवाज मिलाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं मन की बात नहीं करूंगा, क्योंकि इस पर किसी और का पेटेंट है। मैं आपसे दिल की बात करूंगा। वहीं उन्होंने अपने भाषण में मोदी सरकार के चुनाव के वक्त किए हुए वादे और चुनाव के बाद वादे पूरे ना होने स्थिति को शायराना अंदाज में प्रस्तुत किया। नरसिंहपुर के कलेक्टर भवन के सामने से शत्रुघ्न सिन्हा के इस अंदाज को किसानों और आम जनता ने खूब सराहा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सरकार के खिलाफ आग मेरे सीने में ना सही तेरे सीने में ही सही पर आग होनी चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा को देखने हजारों की संख्या में जिले के किसान मौजूद थे।