Loading...
अभी-अभी:

गुड़ला स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन पटरी से उतरी, तीन डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़े

image

May 27, 2019

अरविंद दुबे : जबलपुर के कोटा मंडल में उस समय रेल अधिकारियों कर्मचारियों के होश उड़ गए, जब सुबह 06 बजे गुड़ला स्टेशन के पास एक स्पेशल ट्रेन पटरी से उतर गई है। जिसके तीन डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़ गए है। जिसके कारण पांच यात्रियों की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हो गए है। इस बात की सूचना मिलते ही कोटा मंडल के आला रेल अधिकारियों सहित रेल कर्मचारी रेल दुर्घटना राहत गाड़ी लेकर तत्काल ही मौके पर पहुंचे और ट्रेन के डिब्बे में फंसे घायल यात्रियों को गैस कटर से डिब्बे की खिड़कियां काटकर बाहर निकाला, जिनका इलाज दुर्घटना स्थल पर मौजूद रेल डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।

इधर गुड़ला स्टेशन पर हुए रेल हादसे के बाद रेल अधिकारियों ने कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जिस पर लगातार घंटी घनघनाती रही और ट्रेन में सवार यात्रियों के परिजनों को जानकारी मिलती रही तो वहीं रेल हादसे के दो घंटे बाद रेल अधिकारियों ने इस पूरे रेल हादसे की तस्वीर साफ यह कह कर साफ कर दी कि यह रेल अधिकारियों कर्मचारियों की सतर्कता बरतने के लिए मॉकड्रिल की गई है जो समय समय पर रेल विभाग करता रहता है।