Loading...
अभी-अभी:

राज्य मंत्री श्री सारंग निकालेंगे हजारों बाइकों के साथ तिरंगा यात्रा

image

Jan 25, 2018

भोपाल : सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय भावना जगाने के लिए गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व नरेला क्षेत्र के सुभाष नगर स्टेशन और मंडल में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। तिरंगा यात्रा 25 जनवरी को सुबह 09.30 बजे अन्नानगर बौद्ध विहार के चौराहे से शुरू होगी। यात्रा का 68 स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की 68वीं वर्षगांठ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में इस वर्ष 68 स्वागत मंच बनाए गए हैं। तिरंगा यात्रा में दोनों मंडलों के 12 वार्डों से 12 वाहिनी शामिल होंगी। वार्ड 36 से भगत सिंह वाहिनी, वार्ड 37 से राजगुरू वाहिनी, वार्ड 38 से सुखदेव वाहिनी, वार्ड 39 से चन्द्रशेखर आजाद वाहिनी, वार्ड 40 से रामप्रसाद बिस्मिल, वार्ड 41 से अशफाक उल्ला खान, वार्ड 44 से सुभाष चन्द्र बोस , वार्ड 58 से वीर सवारकर , वार्ड 59 से खुदीराम बोस, वार्ड 69 से तत्या टोपे वाहिनी, वार्ड 70 से लक्ष्मीबाई वाहिनी और वार्ड 71 से मंगल पांडे वाहिनी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगी। राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने बताया है कि तिरंगा यात्रा में सम्मिलित मोटर साईकिल सवार तीन रंगो की पगड़िया पहनेंगे और कतारबद्ध होकर अनुशासित ढंग से चलेंगे। यात्रा रूट पर नागरिक मानव श्रंखला बनाएंगे और राष्ट्रीय ध्वज का पुष्पों द्वारा स्वागत करेंगे। राज्य मंत्री श्री सारंग ने बताया कि वह स्वयं तिरंगा लेकर बौद्ध विहार से दुर्गाधाम मंदिर तक यात्रा में शामिल होंगे। राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति की भावना जगाने और निष्ठावान, अनुशासित, समर्पित नागरिक मूल्यों की प्रेरणा देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन नरेला विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा पिछले अनेक वर्षों से किया जा रहा है। यात्रा में स्व-प्रेरणा से स्थानीय नागरिक शामिल होते हैं और उत्साह के साथ व्यवस्था में भाग लेते हैं। राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग ने बताया कि रैली में पूरी तरह अनुशासित होकर बाइक सवार शामिल होंगे। रैली के दौरान स्वागत स्थानों पर रैली में शामिल यात्रियों के लिए पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि देशभक्ति के गीतों की धुन पर रैली में चलने वालों का अदभुत दृश्य होता है।