Loading...
अभी-अभी:

टीकमगढ़ में 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, दो दिन पहले था लड़की का जन्मदिन

image

Dec 24, 2019

राजेश यादव : घटना बीती रात्रि की है, जब सुबह नाबालिग के परिजन सोकर उठे तब उन्हें मासूम फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिसे देखकर वह दंग रह गए। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मासूम के परिजनों ने बताया कि लड़की 10वीं में बराना गांव में पढ़ती थी, जहां पर जाते समय कुछ मनचले परेशान करते थे, साथ ही रविवार को लड़की का जन्मदिन था, जो परिजनों ने जन्मदिन मनाकर रात में सभी घर में सोने लगे। तभी बराना गांव के 6 लड़कों ने लड़की के घर के सामने आकर डीजे बजाया ओर केक काटकर लडक़ी का जन्मदिन मनाया।

जिस जन्मदिन के केक पर लड़की का नाम लिखकर तेज आवाज में डीजे बजाया गया। लड़कों ने इसका वीडियो बनाकर टिकटॉक पर भी शेयर किया है। जब लड़की के परिजनों को यह भनक लगी तो उन्होंने लड़कों को गांव से भगाया और इस मामले की पुलिस को भी सूचना दी। इसी बात से आहत लड़की ने दिन में घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।