Loading...
अभी-अभी:

लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज अपना विजन डॉक्यूमेंट किया जारी

image

Apr 21, 2019

शरद बाघेला : पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। भोपाल शहर की खूबसूरती और बेहतर मैनेजमेंट की खूबियों से भरे विजन डॉक्यूमेंट में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आवास के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का समावेश है।

बता दें कि विजन डॉक्यूमेंट को जारी करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सुंदर भोपाल शहर की आत्मा को 15 साल तक बीजेपी सरकार ने मृत कर दिया था। अब उसके पुनर्उत्थान के लिए ही विजन डॉक्यूमेट लाया गया है। साल 2005 का मास्टर प्लान को दिखाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसी मास्टर प्लान की तरह भोपाल की भी हालत हो गई है। जबकि बड़े शहरों में हर 5 से 10 साल के भीतर मास्टर प्लान लाया जाता है।

इस बीच दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार के साथ ही केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी पर भी तंज कसा। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि दिग्विजय सिंह इस विजन को सीएम रहते अपने कार्यकाल में क्या पूरा नहीं कर पाए।