Loading...
अभी-अभी:

पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

image

Aug 16, 2017

श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की हैं। इस इलाके में अग्रिम चौकियों और असैन्य इलाकों को निशाना बनाया गया हैं। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा के पास पुंछ सेक्टर में आज तड़के करीब 5 बजकर 34 मिनट पर छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों एवं मोर्टार से आक्रमण करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा और उचित जवाब दिया। पुंछ के मनकोट उप सेक्टर में भी गोलीबारी होने की जानकारी मिली हैं।

गौरतलब हैं कि पाकिस्तान ने 13 अगस्त को कृष्णाघाटी, नौशेरा, मनकोट और उत्तर कश्मीर में 4 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। जिसमें 3 जवान घायल हो गए थे। नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम किए जाने की घटनाओं में वर्ष 2017 में बढ़ोतरी हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने एक अगस्त तक 285 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 228 थी। जुलाई में पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन में नौ जवानों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी और 18 घायल हुए थे। जून में पाकिस्तान की ओर से 2 बार घुसपैठ की कोशिश की गई। एक बीएटी हमला और 83 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इस दौरान तीन जवानों सहित चार लोगों की जान गई और 12 लोग घायल हो गए।