Loading...
अभी-अभी:

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, अवैध प्रवासियों की तुलना जानवरों से की

image

May 17, 2018

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अवैध प्रवासियों की तुलना आज जानवर से की। उन्होंने अमेरिका के प्रवासी कानूनों को बेकार बताते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि केवल योग्यता के आधार पर लोगों को अमेरिका में शरण देनी चाहिए। 

मैक्सिको और कैलिफोर्निया के अधिकारियों पर ट्रंप ने की नाराजगी जाहिर 
मैक्सिको और कैलिफोर्निया के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रंप ने अमेरिका के  कमजोर प्रवासी कानूनों को मजबूत करने का आह्वान किया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कैलिफोर्निया सैंक्चुरी स्टेट राउंडटेबल के दौरान कहा, हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनमें से बहुतों को रोक रहे हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि ये लोग कितने बुरे हैं, ये आदमी नहीं बल्कि जानवर हैं।

हम प्रवासियों को एक स्तर तक देश से बाहर ले जा रहे हैं 
उन्होंने कहा, हम उन लोगों को एक स्तर तक देश से बाहर ले जा रहे हैं और इतनी संख्या में बाहर ले जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। इन कमजोर कानूनों के कारण वे तेजी से देश के अंदर आ रहे हैं, हम उन्हें छोड़ रहे हैं और वे दोबारा आ रहे हैं यह बेवकूफाना है। 

प्रवासियों की संख्या रोकने के लिए कड़े कानून करें लागू
ट्रंप ने देश में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों के आने के लिए देश के बेकार कानूनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने हाल के महीनों में कांग्रेस से बार-बार अपील की है कि वह मैक्सिको सीमा पार करके अमेरिका आने वाले प्रवासियों की संख्या रोकने के लिए कड़े कानून लागू करें।