Loading...
अभी-अभी:

होली से पहले योगी सरकार कर्मचारियों को देगी ये बड़ा तोहफा...

image

Feb 27, 2018

देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक होली का त्यौहार नजदीक है। इस साल देशभर में 1 मार्च की रात्रि में होलिका दहन होगा और 2 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस दिन देश में सरकारी छुट्टी भी रहेगी। जिसके चलते सभी कर्मचारियों को होली के बाद ही वेतन मिल पाता। जिसको लेकर सभी कर्मचारी नाखुश थे।

त्यौहारों के समय घर पर पैसा ना हो तो त्यौहारों के रंग फीके हो ही जाते हैं जिसके चलते संगठन लगातार इस मामले पर सरकार से बात भी कर रहे थे। जिसका नतीजा भी अब सामने आ गया है।

28 फरवरी को ही मिल जाएगा वेतन...

त्यौहार और कर्मचारियों की समस्या के मद्देनज़र यूपी के सीएम ने बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में होली से पहले ही सभी 17 लाख सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिल जायेगा। योगी सरकार ने अब 28 फ़रवरी को ही सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने का आदेश दिया है।

होली का वास्तविक तोहफ़ा...

योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग को इसके लिए तैयारी करने को भी कहा है। यूपी में इस महीने फ़रवरी महीने का वेतन अब फ़रवरी में ही सबको मिल जाएगा। जो कि कर्मचारियों के लिए होली का वास्तविक तोहफ़ा होगा।