Loading...
अभी-अभी:

UP के नये DGP बने सुलखान सिंह, जावीद अहमद हटे

image

Apr 21, 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस और प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए जावीद अहमद को हटाकर सुलखान सिंह को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया है। सुलखान सिंह पहले प्रशिक्षण मुख्यालय में तैनात थे। नई तैनाती के तहत जावीद अहमद को PAC भेज दिया गया है। प्रदेश की नई सरकार ने शुक्रवार को 7 IAS अधिकारियों और 12 IPS अधिकारियों का तबादला किया। पुलिस महकमे में कई बड़े पदों पर फेरबदल किया गया है। ADG (लॉ ऐंड ऑर्डर) दलजीत सिंह का तबादला करके उनकी जगह आदित्य मिश्र को इस पद पर लाया गया है। वहीं, भवेश सिंह इंटेलिजेंस के चीफ बनाए गए हैं। बता दें कि जावीद अहमद की विदाई की तैयारी की सुगबुगाहट कई दिनों से चल रही थी। शुक्रवार को इस पर अंतिम मुहर लग गई। जावीद की जगह लाए गए 59 वर्षीय सुलखान सिंह 1980 कैडर के IPS अधिकारी हैं। मूल रूप से प्रदेश के बांदा से सम्बन्ध रखने वाले नये DGP ने इंजिनियरिंग और वकालत पढ़ी है।