Loading...
अभी-अभी:

अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया ने छोड़ा भाजपा का दामन, कांग्रेस में हुए शामिल

image

Mar 5, 2019

फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया ने मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने सोमवार को पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने पार्टी की सदस्यता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में ली है। 

घुबाया ने कहा था कि अब लोगों का शिरोमणि अकाली दल से मोह भंग हो गया है। गत 10 वर्षों से फिरोजपुर संसदीय सीट से शेर सिंह घुबाया सांसद बने हुए हैं। इससे पहले वे जलालाबाद विधानसभा सीट से वे तीन बार विधायक भी रहे हैं।

तीसरी बार उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के लिए जलालाबाद के विधायक पद से त्याग पत्र दे दिया था और बाद में फिरोजपुर से संसदीय चुनाव लड़ा था। सुखबीर सिंह बादल के बेहद नजदीकियों में से एक माने जाते थे शेर सिंह घुबाया। किन्तु शेर सिंह का कहना है कि वे पार्टी की गलत नीतियों के कारण परेशान थे।