Loading...
अभी-अभी:

कौन है लोगो का सबसे फेवरेट मुख्यमंत्री , इस सर्वे में लोगो ने बता दिया !

image

Aug 23, 2024

 देश के लोगों की पसंद जानने के लिए मूड ऑफ द नेशन सर्वे कराया गया.  जिसमें सत्ता और सरकार से देश के प्रमुख मुद्दों पर जनता की राय मांगी गई. जब लोगों से पूछा गया कि उनका लोकप्रिय प्रधानमंत्री कौन है तो पीएम मोदी का नाम पहले नंबर पर आया. लोकप्रिय मुख्यमंत्री को लेकर जब सर्वे कराया गया तो लोगों ने योगी आदित्यनाथ को चुना.

लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची

मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर टॉप पर हैं. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2024 में 33.2% लोगों ने, इस साल फरवरी 2024 में 46.3% लोगों ने और अगस्त 2023 में हुए सर्वे में 43% लोगों ने योगी को सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया.

इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं.  लेकिन उनकी लोकप्रियता पहले से कम है. अगस्त 2024 में 13.8% ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री माना, जबकि फरवरी 2024 में 19.6% और अगस्त 2023 में 19.1% ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुना.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं.  कोलकाता घटना के बाद भी उनकी लोकप्रियता का ग्राफ पहले की तुलना में बढ़ा है. अगस्त 2024 में, 9.1% ने अपनी पसंद बनाई, जो पिछले सर्वेक्षण (फरवरी 2024 - 8.4%) से थोड़ा ज्यादा है. 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को 4.7% समर्थन मिला, जो फरवरी 2024 में 5.5% और अगस्त 2023 में 5.6% था.  इसी तरह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को 4.6 फीसदी समर्थन मिला. उन्हें पहली बार इस सर्वे में शामिल किया गया था.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता बढ़ गई है. अगस्त 2024 में 3.1%, फरवरी 2024 में 1.9% और अगस्त 2023 में 1% लोगों ने उनके लिए वोट किया. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कुछ समर्थन मिला, लेकिन वे शीर्ष स्थान पर नहीं पहुंच सके. 

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल की बात करें तो उन्हें 46 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है. हालाँकि, उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है, क्योंकि फरवरी 2024 में यह आंकड़ा 42.6% और अगस्त 2023 में 55.3% था. 

Report By:
Devashish Upadhyay.