Loading...
अभी-अभी:

द्रौपदी ने स्त्रियों को दी थी 4 महत्वपूर्ण बातों की सीख

image

Mar 28, 2019

कहते हैं कि महाभारत की सबसे खूबसूरत और रहस्यमयी महिला द्रौपदी रहीं हैं। खूबसूरती के अलावा वे विशेष गुणों वाली भी थीं। उन्होंने नारियों से संबंधित कई ऐसी बातें बताई थीं जिन्हें जानकर उनका पालन करने से बहुत लाभ होता है। पांच पति वाली होने के बाद भी उन्हें संसार की श्रेष्ठतम चरित्र और गुणों वाली महिला माना गया है। द्रौपदी ने संसार की सभी नारियों को लेकर 4 महत्वपूर्ण बातें कही थीं।

पहला तो यह कि स्त्रियों को कभी भी छोटी सोच नहीं रखनी चाहिए, वरना घर में बरकत नहीं रहती। दोनों परिवार के सदस्यों के प्रति समान व्यवहार करना चाहिए। दूसरी बात यह थी कि एक अच्छी और सच्ची स्त्री को हमेशा बुरी स्त्रियों से दूरी बना कर रखनी चाहिए और स्त्री को न सिर्फ बुरे पुरुषों से बल्कि बुरी स्त्रियों से भी दूर रहना चाहिए क्योंकि बुरे लोग अपने आचरण से दूसरे घर को भी बर्बाद कर देते हैं।

तीसरी बात कि स्त्री के लिए उसका पति ही सब कुछ होता है, इसलिए विषम परिस्थिति में घबराएं नहीं और हमेशा अपने पति के कदम से कदम मिलाकर साथ दें। स्त्रियों को अपने पतियों का आदर-सम्मान करना चाहिए। अंतिम सीख यह थी कि स्त्री को अपने घर में हो रहे ऊंच-नीच या किसी अन्य तरह की बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से कभी नहीं सांझा करना चाहिए। दुश्मन इसका फायदा उठा सकते हैं इसलिए कभी भी अपने घर की बातें किसी तीसरे को न बताएं।