Loading...
अभी-अभी:

तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा का सुपर हिट शतक

image

Oct 29, 2017

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमा दिया। यह मैच  भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ये शतक उनके वनडे करियर की 15वीं सेंचुरी रही।

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 15वां शतक लगाने के लिए 106 गेंदों का सामना किया। इस सेंचुरी को बनाने के लिए उन्होंने 11 चौके और 2 दमदार छक्के भी लगाए। खास बात ये है कि इस साल ये उनका पांचवां शतक रहा। आउट होने से पहले टीम इंडिया के हिटमैन शर्मा 138 गेंदों पर 147 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 230 रन की साझेदारी की।

इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 150वां छक्का भी लगाया। रोहित से पहले चार भारतीय खिलाड़ी ये कमाल कर चुके हैं। भारत की तरफ से महेंद्र सिंह धौनी के नाम सबसे ज़्यादा छक्के (206) लगाने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है सचिन तेंदुलकर (195) का, इसके बाद सौरव गांगुली के नाम 189 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। युवराज सिंह ने अभी तक वनडे क्रिकट में 153 छक्के लगाए हैं और अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।