Loading...
अभी-अभी:

धोनी की बेटी का मलयाली सॉन्ग वायरल, फैंस ने पूछा सवाल

image

Oct 26, 2017

नई दिल्ली : टीम इंडिया के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का एक मलयाली सॉन्ग गाते हुए वीडियो वायरल हुआ हैं। 36 सेकेंड का ये वीडियो बेहद प्यारा है, जिसमें जीवा ने क्यूट एक्सप्रेशन दिए हैं। जहां कुछ फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आया तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं। फैंस का कहना है कि जीवा इतनी छोटी है, फिर भी उन्होंने मलयाली सॉन्ग इतनी आसानी से गा लिया जबकि ये भाषा बहुत कठिन है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर जीवा ने कैसे मलयाली सीखी। 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धौनी क्यूट स्टार किड्स में शुमार है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर जीवा की तस्वीर शेयर करते रहते हैं, लेकिन बता दें कि अब तो जीवा का खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट बन गया है। जी हां, धोनी ने जीवा का इंस्टाग्राम अकाउंट बना दिया है। जीवा के इस अकाउंट में आपको जीवा की कई सारी तस्वीरें देखने को मिलेगी। धोनी और साक्षी के लिए जीवा बहुत ही स्पेशल है।