Loading...
अभी-अभी:

साक्षी को मिला एशियाई खेलों का टिकट

image

Dec 31, 2017

महिला पहलवान साक्षी मलिक को सरोजनी नगर साई सेंटर में शनिवार को हुये चयन ट्रायल में 2018 राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट मिला जबकि गीता फोगाट नाकाम रहीं। लखनऊ में 2018 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों के लिये चयन ट्रायल कराया गया था। इसके लिये शुक्रवार को दिल्ली में भी चयन ट्रायल कराये गये थे। महिला पहलवानों के लिये चयन ट्रायल छह वर्गों में कराये गये। इनमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी को 62 किग्रा वजन वर्ग में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट प्राप्त हुआ। अगले वर्ष होने वाले दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में साक्षी देश की अहम पदक उम्मीद होंगी। वह इस वर्ष इंदौर में हुयी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब जीता तथा दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। जबकि फिल्म दंगल में गीता फोगाट और बबीता कुमारी के किरदार को निभाने का ऑफर ठुकराने वाली महिला पहलवान पूजा ढांढा ने फ्री स्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में गीता फोगाट को चित कर एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट प्राप्त किया।