Loading...
अभी-अभी:

धोनी के पास है मौका, बना सकते है यह रिकॉर्ड!

image

Feb 16, 2018

आपको बता दें ​कि टीम इंडिया आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले छठे एवं अन्तिम वनडे में सीरीज 5-1 से जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने वाली है। लेकिन इसके साथ ही बहुत कुछ बदल भी सकता है और धोनी के पास आज मौका ​है कि वह एक नई उपलब्धि अर्जित कर सके।

वहीं इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी इस मुकाबले में अपने दस हजार वनडे रन पूरे कर सकते हैं। धोनी के इस समय 9967 रन हैं। उन्हें दस हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब केवल 33 रन की आवश्यकता है। गौरतलब है कि इससे पहले तेंदुलकर ने 259, गांगुली ने 263 और रिकी पोंटिंग ने 266 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। धोनी ने अब तक 271 पारियां खेली हैं और वह जैक्स कालिस (272 पारियां) की बराबरी कर सकते हैं।

वनडे सीरीज से पहले धोनी को बल्लेबाजी में वनडे में 10,000 रन पूरे करने के लिए केवल 102 रन की दरकार थी। पूरी संभावना है कि छठे वनडे के दौरान वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के 12वें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।यह 36 वर्षीय बल्लेबाज भले ही सबसे कम पारियों में दस हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड नहीं बना पाएंगे, लेकिन सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने वाले बल्लेबाजों की तालिका में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर स्थान पाने में सफल साबित हो सकते हैं।

आपको बता दें कि धोनी ने अब तक 317 मैचों की 272 पारियों में 51.37 की औसत से 9967 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (18426 रन), सौरव गांगुली (11363) और राहुल द्रविड़ (10889) ने दस हजार से अधिक रन बनाए हैं।