Loading...
अभी-अभी:

भारतीय चार मुक्केबाज महिलाएं पहुंची फाइनल में

image

Aug 29, 2018

गत चैम्पियन नीतू (48 किलो) समेत चार भारतीय महिला मुक्केबाज विश्व युवा चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए जबकि छह अन्य को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा नीतू ने बंटे हुए फैसले पर कजाखस्तान के अनेल कुदाइबर्गेन को हराया अब वह फाइनल्स में थाईलैंड की निलादा मीकून से खेलेगी जो कल से शुरू होंगे

मनीषा (64 किलो), अनामिका (51 किलो) और साक्षी (57 किलो) भी फाइनल्स में पहुंच गई। मनीषा ने हंगरी की वेरोनिका विलास को 4.1 से हराया अब वह इंग्लैंड की गेम्मा पेज रिचर्डसन से खेलेंगी। अनामिका ने थाईलैंड की किट्टिया मनपाइ को 5.0 से हराया अब वह अमेरिका की डेस्टिनी गार्सिया से खेलेगी।

फीदरवेट वर्ग में साक्षी ने अमेरिका की इसामेरी अकिनो को 5.0 से हराया अब वह क्रोएशिया की निकोलिना कासिच से खेलेगी हीं जानी (60 किलो), आस्था पाहवा (75 किलो), एशियाई पदक विजेता भावेश कट्टीमनी (52 किलो) और अंकित खताना (60 किलो) और नेहा यादव (प्लस 81 किलो) और साक्षी गेधानी (81 किलो) को कांस्य पदक मिला।