Loading...
अभी-अभी:

भारत की हॉकी टीम ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, हांगकांग को 26-0 से हराया

image

Aug 23, 2018

एशियाई खेलों में भारत की हॉकी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग को 26-0 के बड़े अंतर से हरा दिया है यह एशियाई खेलों में सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड है इसके साथ ही यह भारत के हॉकी इतिहास में सबसे बड़ी जीत है भारत ने 1932 ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 के अंतर से मात दी थी इस तरह भारत ने अपना 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पहले हाफ में दागे 14 गोल

भारतीय टीम ने शुरू से ही हांगकांग पर दबाव बनाए रखा और पहले हाफ में ही 14 गोल दाग दिए जबकि हांगकांग की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी भारत के लिए मैच का पहला गोल मैच के दूसरे मिनट में आकाशदीप सिंह ने किया इसके बाद मनप्रीत ने दूसरे मिनट में ही एक और गोल जड़कर टीम इंडिया की बढ़त को दुगना कर दिया शुरुआती चार मिनट में टीम इंडिया 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इंडोनेशिया को 17-0 के बड़े अंतर से हराया

मैच के दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने पहले की अपेक्षा कम गोल किए लेकिन 12 गोल कर भारत ने 26-0 से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली इससे पहले भी भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ 17-0 के बड़े अंतर से हराया था वहीं भारत की महिला हॉकी टीम ने भी का कज़ाकिस्तान को 21-0 से बड़ी मात दी थी।