Loading...
अभी-अभी:

रिक्शाचालक की बेटी ने देश को दिलाया हेप्टाथलॉन में पहला गोल्ड

image

Aug 30, 2018

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी लगातार अपने बेहतर प्रदर्शन से देश की झोली में मैडल ला रहे है इस कड़ी में भारत की महिला खिलाडी स्वप्ना बर्मन ने  हेप्टाथलॉन में देश को एक और गोल्ड मैडल दिला दिया है लेकिन क्या आप जानते है कि हेप्टाथलॉन कोई साधारण खेल नहीं है इस खेल में जितने के लिए कई अलग अलग चुनौतियों से गुजरना पड़ता है।

तो चलिए हम आपको बताते है इस खेल से जुडी हर एक जानकारी और स्वप्ना बर्मन के यहाँ तक पहुंचने की कहानी

कुल 7 स्टेज में अलग-अलग बाधाओं को पार कर बनते है चैंपियन

हेप्टाथलन के खेल में विजेता बनाने के लिए 7 स्टेज में अलग-अलग बाधाओं को पार कर के सबसे पहले फिनिश लाइन पर पहुंचना होता है। इसमें सबसे पहली स्टेज 100 मीटर रेस की होती है। इस रेस को पूरा करने के तुरंत बाद खिलाड़ी को हाई जम्प में हिस्सा लेना होता है। इसके बाद तीसरा लेवल शॉट पुट, चौथा 200 मीटर रेस, 5वां लॉन्ग जंप और लेवल छठा जेवलिन थ्रो का होता है। यह सभी लेवल बेहद चुनौतीपूर्ण और थका देने वाला होते है।

स्वप्ना ऐसे बनी विजेता

स्वप्ना ने हेप्टाथलन की सभी सात स्पर्धाओं में कुल 6026 अंकों के साथ पहला मुकाम हासिल किया है उन्होंने 100 मीटर रेस में 981 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया था वही हाई जम्प में 1003 अंक लेकर उन्होंने पहले स्थान पर कब्जा किया इस तरह उन्होंने इस खेल में देश को गोल्ड दिलाया गौरतलब है कि पिछले साल भी एशियाई ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी वह स्वर्ण जीत कर लौटी थीं।

बेहद गरीबी में बिता था बचपन

स्वप्ना बर्मन का बचपन बहुत गरीबी में बिता था। उनके पिताजी एक रिक्शाचालक है और सिर्फ दो वक्त की रोटी खाने लायक ही कमा पाते है। स्वप्ना को अपने  जूतों के लिए भी बेहद संघर्ष करना पड़ता था। दरअसल उनके दोनों पैरों में छह-छह उंगलियां हैं जिस वजह से खेलों में उनकी लैंडिंग को मुश्किल हो जाती है और इसी कारण उनके जूते जल्दी फट जाते थे।